
India vs Bangladesh Series Schedule: भारतीय सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, कप्तान तमीम इकबाल समेत दो स्टार प्लेयर बाहर
AajTak
भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही बांग्लादेश टीम को दो बड़े झटके लगे हैं. टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. दूसरा झटका उन्हें तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के रूप में लगा है. वह पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं.
India vs Bangladesh Series Schedule: न्यूजीलैंड के बाद अब भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर पहुंची है. यहां भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होने हैं. मगर इससे पहले ही बांग्लादेश टीम और उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. मेजबान टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं.
जबकि स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं. इस कारण से वह टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हुए हैं. इस बात की जानकारी खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में चयन समिति के अध्यक्ष मिनहाजुल अबेदीन ने दी है.
तमीम इकबाल को प्रैक्टिस मैच में लगी थी चोट
बांग्लादेश टीम ने वनडे सीरीज के लिए पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कप्तानी तमीम इकबाल को सौंपी गई थी. तमीम को 30 नवंबर को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी. तमीम के बाहर होने के बाद अब कौन बांग्लादेश टीम की कप्तानी करेगा, ये नहीं बताया गया है.
मिनहाजुल ने गुरुवार को क्रिकबज से कहा, 'तस्कीन पहले मैच से बाहर हो गया है, क्योंकि उनकी पीठ का दर्द उभर आया है. हम उनकी चोट पर नजर रख रहे हैं. इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि वह आगे के मैच खेल सकेंगे या नहीं.'
वनडे सीरीज से बाहर हुए कप्तान तमीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









