
India vs Bangladesh Series Schedule: न्यूजीलैंड के बाद अब बांग्लादेश पहुंचेगी भारतीय टीम, विराट कोहली और रोहित शर्मा की होगी वापसी, जानिए शेड्यूल
AajTak
न्यूजीलैंड दौरे के बाद अब भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में सीरीज खेलना है. भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होने हैं. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा. पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा....
India vs Bangladesh Series Schedule: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 और वनडे सीरीज खेली है. उसे टी20 में जीत मिली, जबकि वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी. अब भारतीय टीम अपनी अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में खेलेगी. इसको लेकर बीसीसीआई ने पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.
न्यूजीलैंड दौरे पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पहले 1-0 से टी20 सीरीज जीती थी. मगर उसके बाद शिखर धवन की कप्तानी में वनडे सीरीज में 0-1 से हार झेलनी पड़ी. इस दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. अब बांग्लादेश दौरे से इनकी वापसी होगी.
बांग्लादेश दौरे का आगाज 4 दिसंबर से होगा
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होने हैं. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा. पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा. जबकि सीरीज का दूसरा वनडे 7 दिसंबर को और तीसरा मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा.
शुरुआत के दो मैच ढाका में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी भिड़ंत चटगांव में होनी है. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 दिसंबर तक होगा.
वनडे सीरीज के लिए भारत-बांग्लादेश स्क्वॉड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









