
India vs Bangladesh Series: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, इस स्टार प्लेयर की वापसी
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होने हैं. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा, जिसके लिए भारत और बांग्लादेश दोनों की स्क्वॉड घोषित कर दी गई है. बांग्लादेश टीम में शाकिब अल हसन की वापसी हुई है...
India vs Bangladesh Series: भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है. शाकिब अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेल पाए थे, जिसमें बांग्लादेश को टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.
जिम्बाब्वे सीरीज से पहले शाकिब ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली जीत में 64 गेंद में 77 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका निभायी थी. बांग्लादेश ने बाद में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी.
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम
तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूदुल्लाह, नजमुल हुसैन शांतो और नुरूल हसन सोहन.
भारत-बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होने हैं. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा. पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा. जबकि सीरीज का दूसरा वनडे 7 दिसंबर को और तीसरा मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा. शुरुआत के दो मैच ढाका में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी भिड़ंत चिटगांव में होनी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









