
India vs Bangladesh Series: भारत के खिलाफ कप्तानी करेगा ये बांग्लादेशी दिग्गज, खुद को बताते हैं श्री कृष्ण का भक्त
AajTak
भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोटिल हो गए. वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब बांग्लादेश बोर्ड ने उनकी जगह सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है. यह जिम्मेदारी धाकड़ बल्लेबाज लिटन दास को सौंपी गई...
India vs Bangladesh Series: भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर पहुंच गई है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होने हैं. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा. पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही बांग्लादेश टीम को एक बड़ा झटका लगा है.
बांग्लादेश टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब टेस्ट सीरीज में भी वह खेल पाएंगे या नहीं. इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है. मगर इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है.
बांग्लादेश के लिए इस साल टॉप स्कोरर भी रहे
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तमीम इकबाल की जगह अब लिटन दास कप्तानी करते नजर आएंगे. लिटन दास ने इस साल बांग्लादेश टीम के लिए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने इस साल 10 वनडे मैचों में 500 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 62.50 का रहा है. इससे पहले उन्होंने एक टी20 मैच में भी बांग्लादेश टीम की कप्तानी की थी.
बता दें कि स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पहले ही चोट के कारण सीरीज के पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. तस्कीन पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं. इस कारण से वह टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हुए हैं.
खुद को श्री कृष्ण का सेवक बताते हैं लिटन दास

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








