
India vs Bangladesh Series: भारतीय टीम बांग्लादेश में मनाएगी क्रिसमस, आ गया पूरे दिसंबर का शेड्यूल
AajTak
टीम इंडिया को इस दिसंबर बांग्लादेश दौरे पर जाना है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस दौरे का शेड्यूल जारी किया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दोनों टेस्ट मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम 7 साल बांग्लादेश में सीरीज खेलेगी. देखिए पूरा शेड्यूल...
India vs Bangladesh Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है, लेकिन उससे पहले ही एक नया शेड्यूल आ गया है. यह भारत के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल है.
दरअसल, टीम इंडिया को इस दिसंबर बांग्लादेश दौरे पर जाना है. इस दौरान भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए भारतीय टीम एक दिसंबर को ढाका पहुंचेगी. जबकि दौरे के बाद 27 दिसंबर को वापस लौटेगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे-टेस्ट सीरीज
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने यह शेड्यूल जारी किया है. इसके मुताबिक, भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर सबसे पहले तीन वनडे मैच खेलेगी. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह वनडे मैच 4, 7 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी.
भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर के बीच चटगांव के Zohur Ahmed Chowdhury Stadium में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच ढाका में 22 से 26 दिसंबर के बीच खेला जाएगा.
7 साल बांग्लादेश में सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









