
India vs Bangladesh Series: आज बांग्लादेश के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेगी भारतीय टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज ढाका में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले मुकाबले में अपनी मजबूत प्लेइंग-11 का साथ ही उतर सकते हैं. जानिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11...
India vs Bangladesh Series: भारतीय टीम आज (4 दिसंबर) अपने बांग्लादेश दौरे का आगाज करेगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ढाका में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए सात साल बाद बांग्लादेश पहुंची है.
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2015 में बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका है. यही वजह भी है कि रोहित पहले मुकाबले में अपनी मजबूत प्लेइंग-11 का साथ ही उतर सकते हैं.
रोहित के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे धवन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज के पहले मैच में शिखर धवन के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. इसी वजह से ओपनर केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी मिल सकती है. बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत ही खेलते दिखेंगे. ऐसे में रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी और ईशान किशन को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.
शमी की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा कमान?
भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट की वजह से इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. शमी को यह चोट दाएं कंधे पर लगी थी. उनकी जगह उमरान मलिक को भी टीम में शामिल कर लिया गया है. मगर पहले मैच में उमरान को मौका मिलने की उम्मीद बेहद कम लग रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








