
India vs Bangladesh rain T20 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश मैच बारिश से धुलना तय! जानिए एडिलेड में मौसम का हाल
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारतीय टीम को अपना चौथा मैच खेलना खेलना है. यह मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. एडिलेड में हो रही लगातार बारिश के कारण इस मैच का होना बेहद मुश्किल लग रहा है....
India vs Bangladesh rain T20 World Cup 2022: भारतीय टीम को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना चौथा मैच खेलना है. यह मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. फैन्स के लिए एक बुरी खबर ये है कि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.
दरअसल, इस समय ऑस्ट्रेलिया में मौसम ठीक नहीं है. बारिश ने वर्ल्ड कप पर बुरा असर डाला है. इस वजह से कई उलटफेर देखने को मिले हैं. अफगानिस्तान तो बारिश के कारण बाहर ही हो गई है. आज एडिलेड में भी बारिश की आशंका बेहद ज्यादा है. ऐसे में भारत-बांग्लादेश मैच भी इसकी भेंट चढ़ सकता है.
एडिलेड में बारिश की आशंका 61 प्रतिशत
Accuweather के मुताबिक, एडिलेड में आज बारिश की आशंका 61 प्रतिशत तक है. जबकि 91 प्रतिशत तक बादल छाए रहने का अनुमान है. एडिलेड में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां हवाओं की गति 50 किमी प्रतिघंटे की रहेगी. बता दें कि एक दिन पहले यानि मंगलवार को भी एडिलेड में लगातार बारिश हुई है.
एडिलेड में बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 10 डिग्री सेल्सियस बारिश की आशंका: 61% बादल छाए रहेंगे: 91% हवाओं की गति रहेगी: 50 km/h

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









