
India vs Bangladesh, Asia Cup 2023: एशिया कप फाइनल से पहले बेंच स्ट्रेंथ आजमाएंगे रोहित शर्मा, बांग्लादेश से मुकाबला आज
AajTak
एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारतीय टीम आज (15 सितंबर) अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी. यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरु होगा. बता दें कि भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को होगा.
India vs Bangladesh, Asia Cup 2023: भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है. इस खिताबी मुकाबले में 17 सितंबर को श्रीलंका से टक्कर होगी. मगर इस फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-4 में अपना आखिरी मैच आज (15 सितंबर) बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है. यह मैच औपचारिक ही है. बांग्लादेश पहले ही बाहर हो चुका है.
यह मैच कोलंबो में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरु होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम गहराई से सोचेगी कि अपनी पहली पसंद की टीम को ज्यादा से ज्यादा 'गेम टाइम' दिया जाए या फिर अगले महीने घरेलू सरजमीं पर होने वाले वर्ल्ड कप से पहले अपने कुछ संभावित खिलाड़ियों को मौका दिया जाए.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ खिलाड़ी कर सकते हैं आराम
वर्कलोड मैनेजमेंट का यह सवाल विशेषकर गेंदबाजों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है. जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में अभी तक महज 12 ओवर ही गेंदबाजी की है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ सात ओवर शामिल है. नेपाल के खिलाफ वह खेले ही नहीं थे. इसलिए यह बुमराह पर निर्भर करेगा कि वह एक और मुकाबले में गेंदबाजी करना चाहते हैं या फिर सीधे 17 सितंबर को फाइनल के लिए उतरेंगे.
वहीं, मोहम्मद सिराज ने इस टूर्नामेंट में 19.2 ओवर और हार्दिक पंड्या ने 18 ओवर डाले हैं. ये ओवर भले ही ज्यादा नहीं लगे लेकिन कोलंबो की उमस इतनी ज्यादा है कि गेंदबाज की काफी ऊर्जा कम हो जाती है, इसलिए टीम प्रबंधन इनमें से एक को ब्रेक देना चाहेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









