
India vs Bangladesh 2nd Test: हार ना जाए टीम इंडिया? एक घंटे में बांग्लादेश ने ऐसे किया पस्त, अब...
AajTak
ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने भारतीय टीम पर शिकंजा कस लिया है. 145 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 45 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं...
India vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे यानी आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है. 145 रनों के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 37 रन पर ही अपने शुरुआती 4 विकेट गंवा दिए हैं. बांग्लादेश ने एक घंटे के अंदर ही भारतीय टीम की यह हालत पतली कर दी थी. अब मैच के चौथे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत है.
दरअसल, सीरीज का यह आखिरी टेस्ट मैच ढाका में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन (24 दिसंबर) बांग्लादेश ने भारतीय टीम को 145 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की हालत खराब हो गई. टीम ने 4 विकेट गंवाकर 45 रन बनाए. अक्षर पटेल 26 और जयदेव उनादकट 3 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बतौर नाइट वॉचमैन उतरे थे.
मैच जिताने की जिम्मेदारी अब पंत और अय्यर पर
अब चौथे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत रहेगी. ऐसे में यह दिन बेहद खास रहेगा और भारतीय टीम को जिताने की पूरी जिम्मेदारी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के कंधों पर ही रहेगी. यदि अगला विकेट गिरता है, तो बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत और फिर श्रेयस अय्यर को ही आना है. पहली पारी में पंत ने 93 और अय्यर ने 87 रनों की पारी खेली थी.
उसके बाद निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन भी हैं, जो बल्लेबाजी में भी कमाल दिखा सकते हैं. मगर उनके बाद उमेश यादव और मोहम्मद सिराज से उम्मीद करना बेमानी ही होगी. यानी मैच जीतना है, तो कोशिश करनी होगी की अश्विन के बाद किसी की बारी ही ना आए और मैच जीत लें.
A brilliant last session for Bangladesh 🔥#WTC23 | #BANvIND | https://t.co/ZTCALEDTqb pic.twitter.com/2ydcQmCpG1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









