
India vs Bangladesh 2nd Test: केएल राहुल के खेलने पर सस्पेंस, ये हो सकती है भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग-11
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का आखिरी यानी दूसरा टेस्ट मैच आज मीरपुर में खेला जाएगा. सीरीज में 1-0 से आगे भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर हो सकती है. कप्तान केएल राहुल चोट के कारण मैच से बाहर हो सकते हैं. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा...
India vs Bangladesh 2nd Test: भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर सीरीज का दूसरा यानी आखिरी टेस्ट मैच खेलना है. यह मुकाबला गुरुवार (22 दिसंबर) को मीरपुर में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 188 रनों से जीता था. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.
चोटिल राहुल के खेलने की उम्मीद बेहद कम
चोटिल रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल इस सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं. मगर एक बुरी खबर ये भी है कि राहुल भी नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. उनके हाथ में चोट लगी है. हालांकि बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा है कि चोट गंभीर नहीं है. राहुल के मैच में खेलने की उम्मीद है.
राहुल खेलते हैं, तो ठीक है. वरना उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है. यदि 27 साल के अभिमन्यु को मौका मिलता है, तो यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा. राहुल की गैरमौजूदगी में चेतेश्वर पुजारा कप्तानी करते दिखेंगे. इसके अलावा भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.
KL Rahul was hit on the hand in the nets ahead of the second #BANvIND Test match 😯#WTC23https://t.co/XHfqEwYctl
बांग्लादेश टीम में एक बदलाव हो सकता है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









