
India vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश पर टूटा सिराज-कुलदीप का कहर, भारतीय टीम खिलाएगी फॉलोऑन?
AajTak
चटगांव टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश टीम ने 8 विकेट पर 133 रन बनाए. जबकि भारतीय टीम ने पहली पारी 404 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस तरह बांग्लादेश टीम अब भी 271 रनों से पीछे है और फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. मैच में सिराज और कुलदीप ने घातक गेंदबाजी की...
India vs Bangladesh 1st Test: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन (15 दिसंबर) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव की कहर बरपाती गेंदबाजी देखने को मिली है. इसके बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर शिकंजा कस लिया है.
दरअसल, मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 404 रन बनाए, जिसमें चेतेश्वर पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86, रविचंद्रन अश्विन ने 58, ऋषभ पंत ने 46 और कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए. इसके बाद जब बांग्लादेश टीम पहली पारी में बैटिंग करने उतरी, तो भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया.
बांग्लादेश पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा
भारतीय गेंदबाजों की धारदार बॉलिंग के सामने बांग्लादेश टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 133 रन बनाए. टीम के लिए मुश्फिकुर रहीम ने 28, जाकिर हसन ने 20 और लिटन दास ने 24 रन बनाए. इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका.
टीम इंडिया ने अब भी बांग्लादेश के खिलाफ 271 रनों की बढ़त बना रखी है. अब बांग्लादेश टीम पर फॉलोऑन का खतरा भी मंडरा रहा है. फॉलोऑन बचाने के लिए अब बांग्लादेश को 72 रन और बनाने हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज 16 और इबादत हुसैन 13 रन बनाकर नाबाद हैं. बांग्लादेश की इतनी बुरी हालत करने में सिराज और कुलदीप की अहम भूमिका है.
That's Stumps on Day 2 of the first #BANvIND Test! A dominating show with the ball by #TeamIndia! 👍👍 4⃣ wickets for @imkuldeep18 3⃣ wickets for @mdsirajofficial 1⃣ wicket for @y_umesh Scorecard ▶️ https://t.co/CVZ44NpS5m pic.twitter.com/SkqzNIqlSj

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










