
India vs Australia World Cup Final: 20 साल बाद अब होगा 2003 का हिसाब, कंगारुओं का दम निकालेगी नए भारत की 'दादा'गीरी!
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल मैच में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर होगी. ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी. जबकि भारतीय टीम का यह वर्ल्ड कप में चौथा खिताबी मुकाबला रहेगा.
India vs Australia World Cup Final: भारत की मेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट की दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं. यह टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं. यह दोनों ही टीमें 20 साल बाद एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी.
इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था. यह खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 125 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. तब भारतीय टीम की कमान दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के हाथों में थी. कंगारू टीम की कप्तानी रिकी पोंटिंग संभाल रहे थे.
19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा फाइनल
मगर अब 20 साल बाद दोनों ही टीमें पूरी तरह से बदल चुकी हैं. अब भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कंगारू टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज पैट कमिंस संभाल रहे हैं. इस बार यह खिताबी मुकाबला यानी फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
2003 में इस तरह हारी थी भारतीय टीम
पिछली बार 360 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 39.2 ओवर में 234 रनों पर ही सिमट गई थी. वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली थी. सचिन तेंदुलकर (4), कप्तान गांगुली (24), मोहम्मद कैफ (0), राहुल द्रविड़ (47), युवराज सिंह (24) और दिनेश मोंगिया (12) कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









