
India vs Australia Test Series: ऑस्ट्रेलिया सीरीज है असली चुनौती! इन मुश्किलों से नहीं पाया पार तो छूट जाएगा टीम इंडिया का पसीना
AajTak
भारतीय टीम को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने कई बड़ी चुनौतियां रहेंगी. इसमें ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट बेहद अहम है...
India vs Australia Test Series: भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत दौरे पर आएगी और फिर दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा.
यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है. चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम के सामने कई बड़ी चुनौतियां रहेंगी. इनसे पार पाने में टीम को पसीना भी आ सकता है. आइए जानते हैं क्या बड़ी चुनौतियां रहेंगी...
ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ी चुनौती विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट तलाशना ही रहेगी. कार एक्सीडेंट के बाद पंत का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है. ऐसे में पंत इस सीरीज से बाहर हैं. बतौर विकेटकीपर इस सीरीज के लिए स्क्वॉड में ईशान किशन और केएस भरत को शामिल किया गया है. केएल राहुल भी विकेटकीपिंग करते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ वनडे में ही कीपिंग का मौका मिल रहा है.
ऐसे में रोहित के सामने चुनौती ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मौका मिलता है या फिर केएस भरत को शामिल किया जाए. ईशान को मौका मिलता है, तो यह टेस्ट में उनका डेब्यू मैच होगा. जबकि केएस भरत को मौका मिलता है, तो यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच रहेगा.
विराट कोहली की फॉर्म

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








