
India vs Australia Test Series: ऑस्ट्रेलिया को सता रहा इन 2 भारतीय बॉलर्स का डर, स्पेशल तैयारी में जुटा, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा है. क्योंकि कंगारू टीम अक्टूबर 2004 के बाद से भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.
India vs Australia Test Series: भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत दौरे पर आएगी और फिर दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा.
यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है. चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस समय भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल से काफी डर लग रहा है.
19 साल से भारत में सीरीज नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया
यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिडनी में एक स्पेशल पिच तैयार करवाई है. यह पिच ठीक भारतीय पिचों की तरह ही है, जहां स्पिनर्स को बेहद ज्यादा मदद मिलती है. इसी पिच पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्लेयर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बता दें कि 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अश्विन और अक्षर ने मिलकर 4 टेस्ट मैचों में कुल 59 विकेट हासिल किये थे. यही रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी डरा रहा है. दूसरी सबसे बड़ी बात है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा है. क्योंकि कंगारू टीम अक्टूबर 2004 के बाद से भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. तब से अब तक भारतीय टीम ने लगातार 4 टेस्ट सीरीज में हराया है.
Australia beginning preparations for India with a short camp in Sydney. #INDvAUS pic.twitter.com/vQR5a1qN2H

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









