
India vs Australia Test cricket rivalry: पैट कमिंस फिर करेंगे रोहित ब्रिगेड को साइलेंट? टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया को घर में रौंदना मुश्किल... आंकड़े दे रहे गवाही
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट रीज में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फैन्स अब उनसे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल की उम्मीदें भी छोड़ चुके हैं. फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को वो करके दिखाना पड़ेगा जो आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई है.
India vs Australia Test cricket Rivalry: सालों से चला आ रहा भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का अजय रथ आखिरकार न्यूजीलैंड की टीम ने रोक दिया है. 12 साल से घर में टेस्ट सीरीज ना हारने वाली भारतीय टीम को इस बार बड़ी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. 0-3 से मिली हार के कारण कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं. खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फैंस अब उनसे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल की उम्मीदें भी छोड़ चुके हैं क्योंकि फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को वो करके दिखाना पड़ेगा जो आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई है.
भारत को विश्व की सबसे खतरनाक टीम कही जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में बड़े अंतर के साथ हराना पड़ेगा. भारत को फाइनल में जाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में 4-0 से हराना होगा, जो लगभग असंभव है. अब आप सोचेंगे कि भारत इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दो बार हरा चुका है, तो अब क्यों ये कारनामा असंभव है? तो इसका जवाब है ऑस्ट्रेलिया का हाल ही में अपने घर में टेस्ट रिकॉर्ड.
घर में सबसे बेहतर है ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया विश्व की उन टीमों में से है जिसका टेस्ट में रिकॉर्ड दुनिया की किसी भी टीम से बेहतर है, फिर चाहे वो घर में हो या किसी अन्य देश में. ऑस्ट्रेलिया ने हर टीम को दातों तले लोहे के चने चबवाए हैं. हर सदी में यह टीम सबसे बेहतर उभरकर सामने आई है. घर में इस टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब तक घर में खेले गए 445 टेस्ट मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 259 जीते है.
अगर हम मौजूदा स्थिति को देखते हुए बताएं तो साल 2021 के बाद से ऑस्ट्रेलिया अपने घर में 17 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 12 मैचों में जीत हासिल हुई है. कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली इस टीम का प्रदर्शन हाल फिलहाल में काफी बेहतर रहा है. उनकी टीम ने साल 2021 में घर में खेली गई एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से मात दी थी और फिर साल 2023 में भी एशेज के खिताब को अपने नाम किया था, हालांकि वह सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस समय अच्छी लय में हैं और वो पूरी कोशिश करेंगे कि इस बार वह अपने घर में 10 साल के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









