
India Vs Australia T20 Series: टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम है ऑस्ट्रेलिया सीरीज, इन प्लेयर्स के पास चमकने का मौका
AajTak
भारतीय टीम को अब अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव को भी इस निराशा को भुलाकर इस टी20 सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का नेतृत्व करना होगा.
India Vs Australia T20 Series 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली निराशाजनक हार को भुलाकर अब भारतीय टीम अपने आगे के सफर पर निकल पड़ी है. भारतीय टीम को अब अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज (23 नवंबर) विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
सूर्यकुमार यादव को भी इस निराशा को भुलाकर इस टी20 सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का नेतृत्व करना होगा. वर्ल्ड कप की हार को भुलाना इतना आसान काम नहीं है और फिर सूर्यकुमार को केवल 96 घंटे के अंदर मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की कप्तानी करनी है. उन्हें आत्ममंथन करने का मौका भी नहीं मिलेगा, लेकिन टी20 उनका पसंदीदा प्रारूप है और वह इसमें खेलने के लिए तैयार होंगे.
टीम का कप्तान होने के नाते उनकी जिम्मेदारी केवल जीत दर्ज करना ही नहीं, बल्कि उन खिलाड़ियों की पहचान करना भी होगा जो अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेलने होंगे इतने टी20 मैच
बता दें कि अगले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 4 जून, 2024 से होगा. इससे पहले भारतीय टीम को कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. साथ ही वर्ल्ड कप से पहले IPL 2024 सीजन भी खेलना है. ऐसे में यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बेहद खास होने वाली है.
भारतीय युवा प्लेयर्स के लिए वर्ल्ड कप में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका हो सकता है. हालांकि आईपीएल का प्रदर्शन भी सेलेक्शन के दौरान ध्यान रखा जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान टी20 के नंबर-1 प्लेयर सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









