
India Vs Australia ODI Series: भारतीय टीम से बड़े खिलाड़ी गायब... वर्ल्ड कप से पहले पूरी ताकत झोंकेगी कंगारू टीम
AajTak
एशिया कप 2023 के बाद अब भारतीय टीम को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर के मैदान पर होगा. सीरीज का आखिरी वनडे राजकोट में होगा, जहां 27 सितंबर भारत-ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे...
India Vs Australia ODI Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है. अब टीम को अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. मगर यहां देखने वाली बात है कि टीम से कप्तान रोहित समेत 4 बड़े खिलाड़ी गायब हैं. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पूरी ताकत के साथ भारत दौरे पर आई है.
बता दें कि बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के शुरुआती 2 मैचों की 15 सदस्यीय टीम से रोहित, विराट कोहली, स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया है. जबकि केएल राहुल को कप्तानी सौंपी है. जडेजा को उपकप्तान बनाया. साथ ही अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी हुई है.
बीसीसीआई ने सीरीज के आखिरी यानी तीसरे मुकाबले के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. इसमें रोहित, कोहली, पंड्या और कुलदीप की वापसी हुई है. पहले दो मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को भी मौका मिला. मगर आखिरी मैच से बाहर किया है. अश्विन और सुंदर को तीसरे मैच में बरकरार रखा है.
वर्ल्ड कप को देखते हुए पूरी ताकत के साथ आई कंगारू टीम
भारत के खिलाफ इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी ताकत के साथ आई है, क्योंकि इसी टीम को सीरीज के बाद भारत में ही वर्ल्ड कप भी खेलना है. हालांकि 28 सितंबर से पहले वर्ल्ड कप की सभी टीमों में बदलाव की गुंजाइश है. 18 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे, जो चोट के चलते साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहे थे. टीम में ट्रेविस हेड को भी जगह नहीं मिली है.
हेड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले के दौरान बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. हेड की जगह ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को स्क्वॉड में जगह मिली है. कंगारू टीम में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क की टीम में वापसी हुई है. ये तीनों खिलाड़ी भी इंजरी के चलते साउथ अफ्रीकी दौरे से बाहर रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









