
India vs Australia Indore Test Pitch: BCCI की अपील के बाद ICC का बड़ा फैसला, इंदौर की पिच पर अपनी रेटिंग बदली
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट मैच तीन दिन के भीतर ही समाप्त हो गया था. इंदौर टेस्ट मैच की पिच पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उसे खराब बताते हुए तीन डिमेरिट अंक दिए थे. आईसीसी के उस फैसले के खिलाफ बीसीसीआई ने अपील की थी, जिसके बाद आईसीसी ने पिच की रेटिंग में बदलाव किया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पिच को लेकर खूब बवाल मचा था. नागपुर, दिल्ली और इंदौर में आयोजित पहले तीन टेस्ट मैच तीन दिन के भीतर ही समाप्त हो गए थे, वहीं अहमदाबाद टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया था. इंदौर टेस्ट मैच की पिच पर तो आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उसे खराब बताया था और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड की रिपोर्ट के आधार पर पिच को तीन डिमेरिट अंक दे दिए थे.
अब इंदौर की पिच को केवल एक डिमेरिट अंक
आईसीसी के इस कड़े फैसले से बीसीसीआई का गुस्सा फूट पड़ा था और उसने इंदौर के पिच की रेटिंग में बदलाव के लिए अपील की थी. बीसीसीआई की अपील के बाद आईसीसी ने इंदौर की पिच की रेटिंग में बदलाव किया है. अब आईसीसी ने इंदौर की पिच की रेटिंग को औसत से नीचे (Below Average) में बदल दिया है और उसे केवल एक डिमेरिंग अंक मिला है.
आईसीसी ने अपने बयान में कहा, टेस्ट मैच के फुटेज की समीक्षा आईसीसी अपील पैनल द्वारा की गई, जिसमें वसीम खान और रोजर हार्पर शामिल थे. पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि पिच को 'औसत से नीचे' रेट किया जाना चाहिए, जिसका अर्थ है कि होलकर स्टेडियम को मूल रूप से तीन के बजाय केवल एक डिमेरिट अंक प्राप्त होगा.'
🚨 The pitch rating for Indore's Holkar Stadium, which was initially rated "poor", has been changed. Details 👇
इंदौर में तीसरे टेस्ट में इस्तेमाल की गई पिच पर स्पिनर्स का दबदबा रहा था और पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे थे. पूरे मैच में 31 में से 26 विकेट स्पिनरों ने लिए. वह टेस्ट दो दिन और एक सत्र तक चला, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी. इंदौर टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी. फिर कुछ दिनों बाद टीम इंडिया की भी फाइनल में एंट्री हो गई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









