
India vs Australia Delhi Test: पहले दिन दिखा मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन का जलवा, बल्लेबाजों के आगे अब ये चुनौती
AajTak
दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 263 रनों पर ऑलआउट हुई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 21 रन बना दिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 रन बनाकर नाबाद हैं.
India vs Australia Delhi Test: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन (17 फरवरी) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जलवा देखने को मिला.
दरअसल, मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 263 रनों पर ही सिमट गई. टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 81 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 72 रनों की पारी खेली. कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए.
अश्विन-जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर ढहाया
जबकि शमी ने 60 रन देकर 4 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को पस्त करने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा स्पिनर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. शमी ने डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन को शिकार बनाया.
अश्विन ने मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की कमर ही तोड़ दी थी. ख्वाजा को जडेजा ने शिकार बनाया. उनके अलावा जडेजा ने निचले क्रम में पैट कमिंस और टॉड मर्फी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को समेटने में अहम भूमिका निभाई.
Stumps on Day 1⃣ of the second #INDvAUS Test!#TeamIndia openers see through the final overs of the day's play and finish with 21/0 👌 We will be back with action tomorrow on Day 2, with India trailing by 242 more runs. Scorecard ▶️ https://t.co/hQpFkyZGW8 @mastercardindia pic.twitter.com/isQQ7ayrEv

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









