
India vs Australia Ahmedabad Test: अहमदाबाद टेस्ट में टॉस के बाद बना अजब संयोग, अब टीम इंडिया जीत की राह पर!
AajTak
भारतीय टीम के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए एक सुखद संयोग बन गया है. इसी संयोग के चलते फैन्स को अब भारतीय टीम की जीत की पूरी उम्मीद लग रही है...
India vs Australia Ahmedabad Test: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. मैच में टॉस हारते ही भारतीय टीम के साथ एक सुखद संयोग बन गया है.
दरअसल, इस मैदान पर भारतीय टीम ने कोरोना के बीच फरवरी-मार्च 2021 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच खेले थे. इन दोनों ही टेस्ट मैच में भारतीय टीम टॉस हारी थी. अजब संयोग ये है कि उन दोनों टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला ही किया था.
अहमदाबाद में ऐसा बन रहा अजब संयोग
इस बार भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के खिलाफ विपक्षी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दोनों टेस्ट मैचों में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दोनों मुकाबले जीत लिए थे. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम करारी जीत दर्ज करेगी.
Special Coin Toss 👏 👏 Australia have elected to bat against #TeamIndia in the fourth #INDvAUS Test. pic.twitter.com/psZeo6z5HV
इंग्लैंड को दो दिन में दी थी करारी शिकस्त

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










