
India vs Australia 4th T20: 12 दिन बाद वर्ल्ड कप का बदला पूरा! भारत ने ऑस्ट्रेलिया ही नहीं... पाकिस्तान का भी तोड़ा गुरूर
AajTak
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 20 रनों से जीत हासिल की. टी20 सीरीज जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया. भारत ने चौथा टी20 जीत पाकिस्तान का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.
India vs Australia 4th T20 Match Score: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. 01 दिसंबर (शुक्रवार) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से पराजित किया. अब दोनों टीमों के बीच पांचवां एवं आखिरी टी20 मुकाबला 03 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
टी20 सीरीज जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला शानदार तरीके से ले लिया. गौरतलब है कि 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हरा दिया था. उस हार के चलते भारतीय टीम तीसरी बार विश्व चैम्पियन बनने से चूक गई थी.
The moment #TeamIndia recorded their third win of the series 👌 Celebrations and smiles all around in Raipur 😃#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BxRiBbSzCz
भारत ने पाकिस्तान को इस मामले में पछाड़ा
चौथे टी20 में जीत के साथ ही एक धांसू रिकॉर्ड भी भारत के नाम हो गया है. भारत अब सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम बन गया है. इस मामले में भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पाकिस्तान ने अब तक 226 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 मैच जीते हैं. वहीं भारतीय टीम ने 213 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 136 में जीत हासिल हुई. ऐसे में भारतीय टीम अब टॉप पर काबिज हो चुकी है. न्यूजीलैंड टीम इस मामले में तीसरे नंबर पर है, जिसने 200 टी20 मैचों में से 102 में जीत हासिल की है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (95) और साउथ अफ्रीका (95) का नंबर आता है.
रिंकू ने बल्ले से फिर किया कमाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









