
India vs Australia 3rd Test Indore: इंदौर में टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, ऑस्ट्रेलिया का साथ दे सकती है पिच
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाना है. इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच मिलने की उम्मीद की जा रही है. ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम के फास्ट बॉलर्स का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में लाल मिट्टी वाली पिच बिछाई गई है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च (बुधवार) से इंदौर में खेला जाना है. टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में एक पारी और 132 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं दिल्ली टेस्ट में भी उसने छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने चाहेगी. इंदौर टेस्ट मैच जीतने पर भारत WTC फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर लेगा.
लाल मिट्टी की पिच से टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन
वैसे भारतीय टीम के लिए इंदौर में मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है और उसे ऑस्ट्रेलिया टीम से अबकी बार तगड़ी चुनौती मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने इंदौर टेस्ट के लिए होल्कर स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच बिछाई है जिसपर फास्ट बॉलर्स को उछाल मिलने की संभावना है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को भी सीरीज में वापसी का मौका मिल सकता है. लाल मिट्टी वाली पिच को देखते कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन दोनों को प्लेइंग-11 में रख सकते हैं.
क्लिक करें- ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज हार का खतरा! आधे खिलाड़ी घर लौटे, इंदौर टेस्ट में इतनी बदलेगी टीम
एमपीसीए ने होलकर स्टेडियम की पिच तैयार करने के लिए खासतौर पर मुंबई से लाल मिट्टी मंगवाई है. मुंबई के ग्राउंड्स की पिच लाल मिट्टी की ही बनी होती है जहां पर ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले खेलने का अनुभव है. ऐसी पिचों पर गेंद काफी बाउंस होती है और यह तेजी से बल्ले पर आती है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पिछले दो टेस्ट की अपेक्षा शॉट खेलने में ज्यादा सहूलियत मिलेगी. वैसे भी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर उछाल भरी पिचों पर खेलने में माहिर हैं और इसके चलते उन्हें इंदौर में अच्छी तरह क्रीज पर जमने में मदद मिल सकती है.
तीन फास्ट बॉलर्स के साथ उतरेगा भारत!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









