
India vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज हार का खतरा! आधे खिलाड़ी घर लौटे, इंदौर टेस्ट में इतनी बदलेगी टीम
AajTak
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना रखी है. तीसरे टेस्ट से पहले पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर समेत कई प्लेयर घर लौट गए हैं. अब देखिए इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं...
India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला है. भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. तीसरे मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी अपने घर लौट गए हैं.
इस कारण अब कंगारू टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है. इंदौर टेस्ट गंवाते ही सीरीज भी हार जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम. तीसरे मुकाबले से पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एश्टन एगर, डेविड वॉर्नर और मिचेल स्वेप्सन बाहर हो गए हैं. लान्स मॉरिस, मैथ्यू रेनशॉ और टॉड मर्फी के भी तीसरे टेस्ट से बाहर रहने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में कंगारू टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है.
तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के ये खिलाड़ी हुए बाहर
- दिल्ली टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों की वजह से घर लौट गए. वह चौथे टेस्ट के लिए वापस लौट सकते हैं. कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभाल रहे हैं. - स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर भी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनको लेफ्ट एल्बो में चोट लगी है. उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर आया था. वॉर्नर की जगह ट्रेविस हेड ओपनिंग करते नजर आएंगे. - तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड खराब फिटनेस की वजह से सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. एश्टन एगर और मिचेल स्वेप्सन को आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम में नहीं रखा है. - लान्स मॉरिस, मैथ्यू रेनशॉ और टॉड मर्फी के भी तीसरे टेस्ट से बाहर रहने की आशंका जताई जा रही है.
इस प्लेयर के आने से मजबूत हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









