
India vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर पीटर हैंड्सकॉम्ब को अजिंक्य रहाणे ने सिखाया स्पिन खेलना, अब इंदौर टेस्ट में बरपाएंगे कहर
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर में टेस्ट मैच खेल जाना है. इस वक्त भारतीय टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने हूंकार भरी है. उन्होंने बताया कि उन्हें अजिंक्य रहाणे ने स्पिन गेंदबाजी खेलना सिखाया है.
India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेलना है. सीरीज में इस वक्त भारतीय टीम 2-0 से आगे है. शुरुआती दोनों टेस्ट में भारतीय स्पिनर गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम घुटने टेकती नजर आई. मगर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने दिल्ली टेस्ट में 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
पीटर ने तीसरे टेस्ट से पहले बताया है कि उन्होंने स्पिन के खिलाफ बैटिंग करने भारतीय स्टार प्लेयर अजिंक्य रहाणे से सीखा है. यही वजह रही कि वो दिल्ली टेस्ट में 142 गेंदें खेलकर 72 रन बना सके थे. अब पीटर इंदौर टेस्ट में तहलका मचाने की तैयारी में जुटे हैं.
2016 में रहाणे के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने पूर्व भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ उस बातचीत को याद किया जिससे उन्हें उपमहाद्वीप में स्पिन गेंदबाजी का सामना करने में मदद की. हैंड्सकॉम्ब ने 2016 में IPL के दौरान रहाणे के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था. रहाणे ने इस दौरान हैंड्सकॉम्ब को स्पिनरों को बल्लेबाजी के दौरान पैर और कलाई के उपयोग करने के बारे में बताया था. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए पीटर ने कहा, 'वह अपने पिछले पैर का इस्तेमाल करते हुए स्पिनरों को आसानी से मिडविकेट की ओर खेल रहे थे. इससे मैं आश्चर्यचकित हो रहा था. स्पिनरों के खिलाफ रहाणे की बल्लेबाजी देख कर मैं सोच रहा था कि मुझे यह सिखाने के लिए किसी की जरूरत है. मैंने उनसे स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी में कदमों के इस्तेमाल के तरीके पर बातचीत की.'
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा, 'जब आप अपने पिछले पैर का इस्तेमाल करते है तो इससे रन बनाने में मदद मिलती है. अगर गेंद विकेट के करीब टप्पा खा रही है तो आप अगले पैर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अच्छी गेंदों पर रक्षात्मक खेल के साथ आपको उसका सम्मान करना होगा.'
भारतीय स्पिनर्स के सामने गच्चा खा गए पीटर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









