
India vs Australia 3rd Test: इंदौर टेस्ट में केएल राहुल हुए बाहर तो किसे खिलाएंगे रोहित? इन प्लेयर्स को मिलेगा मौका
AajTak
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना रखी है. तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. ओपनर केएल राहुल को बाहर किया जा सकता है...
India vs Australia 3rd Test: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर टेस्ट खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला है. भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. मगर शुरुआती दोनों टेस्ट में भारतीय टीम के लिए ओपनर केएल राहुल की खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है.
केएल राहुल ने शुरुआती दोनों टेस्ट की तीन पारियों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं. पिछले दोनों मैचों में केएल राहुल को उपकप्तानी भी सौंपी गई थी. मगर आखिरी दो मैचों के लिए बीसीसीआई ने राहुल से उपकप्तानी भी छीन ली है. ऐसे में अब उन पर प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
राहुल की जगह कौन होगा मजबूत दावेदार
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे टेस्ट के बाद केएल राहुल का काफी सपोर्ट किया था. ऐसे में संभावना है कि केएल राहुल को तीसरे मैच में भी मौका दिया जा सकता है. यदि टीम मैनेजमेंट ने राहुल को बाहर बैठाया, तो फिर उनकी जगह ओपनिंग के लिए शुभमन गिल मजबूत दावेदार हैं.
गिल की दावेदारी बेहद मजबूत भले ही हो, मगर सूर्यकुमार यादव को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते. सूर्या को भी राहुल की जगह मौका मिल सकता है. मगर उस सूरत में देखना होगा कि ओपनिंग चेतेश्वर पुजारा या विराट कोहली से भी कराई जा सकती है.
गिल ने इसी साल वनडे में जमाया है दोहरा शतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









