
India vs Australia 3rd ODI Cricket Score: राजकोट के गर्म माहौल में ठंडी पड़ी भारतीय टीम... पानी पी-पीकर जीती ऑस्ट्रेलिया
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने राजकोट वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को 66 रनों से शिकस्त दी. बुधवार को यहां दिन में 33 डिग्री से भी ऊपर तापमान चला गया था. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और अंपायर को इस गर्मी से काफी परेशानी भी हुई. बता दें कि शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है.
India vs Australia 3rd ODI Cricket Score: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार (27 सितंबर) को राजकोट में खेला गया. इस दिन शहर में काफी गर्मी थी और दिन में तापमान 33 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया था.
ऐसी चिलचिलाती गर्मी में कंगारू टीम के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं था. फिर भी पानी पी-पीकर पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह मुकाबला 66 रनों से जीत लिया. हालांकि शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है.
गर्मी से परेशान नजर आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
बता दें कि मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 7 विकेट पर 352 रन बनाए थे. ओपनर मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली. उनके बाद स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए. इनके अलावा डेविड वॉर्नर ने 56 रनों की पारी खेली.
मगर यहां देखने वाली बात यह रही कि बैटिंग के दौरान तेज गर्मी के कारण बीच में कई बार ड्रिंक्स ब्रेक भी करना पड़ा. अंपायर भी गर्मी से परेशान दिखे. कंगारू प्लेयर और अंपायर ने पानी पी-पीकर मैच निकाला. इसी दौरान पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ गर्मी से बेहाल नजर आए और बैठने के लिए बीच मैदान पर कुर्सी तक लानी पड़ी. इसी दौरान स्टीव स्मिथ को बर्फ की थैली से सिर पर ठंडक लेते हुए भी देखा गया. इसके फोटो भी वायरल हुए हैं.
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय गेंदबाजी शुरुआत में एकदम फीकी नजर आई. सबसे ज्यादा रन लुटाने में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा काफी आगे रहे. बुमराह ने 10 ओवर में 81 रन लुटा दिए और 3 विकेट लिए. जबकि कृष्णा ने 5 ओवर में ही 45 रन लुटा दिए और एक विकेट झटका. स्पिनर कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









