
India vs Australia 3rd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया का चेन्नई में '36 का आंकड़ा', आज लगाना होगा पूरा जोर
AajTak
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक और आखिरी मुकाबला आज (22 मार्च) चेन्नई में खेला जाएगा. यह अहम मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
India vs Australia 3rd ODI: चेन्नई का चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम जितना भारतीय टीम के लिए लकी नहीं रहा, उससे कहीं ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई टीम को यहां फायदा मिला है. भारतीय टीम का इस मैदान पर जीत प्रतिशत 58.33 का रहा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का जीत प्रतिशत 80 का रहा है. चेन्नई के इसी चेपॉक मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी 36 का आंकड़ा है.
दरअसल, भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अब तक दो ही मैच खेले हैं. पहला मुकाबला 1987 में हुआ था. तब दोनों टीमें वर्ल्ड कप मैच में भिड़ी थीं. इसके बाद 2017 में दूसरा मैच हुआ, तब भारतीय टीम 26 रनों से जीती थी.
36 साल पहले हुए मैच में भारत को हार मिली थी
1987 का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था, जिसमें एलेन बॉर्डर की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक रन से हराया था. ऐसे में इस बार दोनों टीमों के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. मगर जो भी हो, आज का मैच जीतने के लिए दोनों ही टीमों को अपना पूरा जोर लगाना होगा.
इस मैदान पर भारतीय टीम का जीत प्रतिशत भी ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बेहद कम है. टीम इंडिया ने यहां अब तक 13 मैच खेले, जिसमें 7 जीते और 5 हारे हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. जबकि कंगारू टीम ने चेन्नई के मैदान पर अब तक 5 वनडे मैच खेले, जिसमें से 4 में उसे जीत मिली है. सिर्फ एक बार ही हार का स्वाद चखा था.
एक रन से मैच हारी थी भारतीय टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









