
India vs Australia, 1st Test Day One Highlights:जडेजा की फिरकी के बाद रोहित का बल्ले से कमाल, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर यूं कसा शिकंजा
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है. पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं. यानी कि पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 100 रन पीछे है.
India vs Australia, 1st Test Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच के पहले दिन कमाल का खेल दिखाया. चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा के 5 विकेट्स की मदद से टीम इंडिया ने कंगारूओं को पहले 177 रनों पर समेट दिया. फिर कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में मोर्चा संभाल लिया. नतीजतन पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सिर्फ एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए.
यानी कि पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 100 रन पीछे है. दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 56) क्रीज पर डटे हुए थे. दूसरे छोर पर रविचंद्रन अश्विन उनका साथ निभा रहे हैं, जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है. मेजबान टीम की नजरें पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी क्योंकि धैर्य के साथ खेलने पर पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल नहीं है.
Stumps on Day 1️⃣ of the first #INDvAUS Test!#TeamIndia finish the day with 77/1, trailing by 100 runs after dismissing Australia for 177 👌🏻 We will see you tomorrow for Day 2 action! Scorecard - https://t.co/edMqDi4dkU #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/yTEuMvzDng
केएल राहुल फिर रहे फेल
भारत ने एकमात्र विकेट केएल राहुल (20) का गंवाया जो कप्तान के साथ पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी करने के बाद दिन के अंतिम लम्हों में ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी (13 रन पर एक विकेट) को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे. रोहित 69 गेंद की अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं. रोहित शुरू से ही अच्छी लय में दिखे, जबकि राहुल ने रक्षात्मक रवैया अपनाया. रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के पारी के पहले ही ओवर में 3 चौके मारे और फिर उनके तीसरे ओवर में दो और चौके जड़े.
रोहित ने नाथन लियोन पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर इस ऑफ स्पिनर की गेंद पर एक रन के साथ 16वें ओवर में भारत के रनों का अर्धशतक पूरा किया. राहुल हालांकि 71 गेंदें खेलकर पदार्पण कर रहे मर्फी की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे. इससे पहले लाबुशेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर बल्लेबाज या तो खराब शॉट खेलकर आउट हुए या फिर गेंद की लाइन को समझने में चूक गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









