
India vs Australia 1st Match: कोहली-रोहित के बगैर आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों पर नजरें
AajTak
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला आज (22 सितंबर) मोहाली में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 1.30 से शुरू होगा. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला हार्दिक पंड्या पहले दो मैच नहीं खेलेंगे.
India vs Australia 1st Match: अगले महीने शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले 'ड्रेस रिहर्सल' मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर को अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी, जबकि सूर्यकुमार यादव को वनडे क्रिकेट में अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करना होगा.
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (22 सितंबर) मोहाली में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 1.30 से शुरू होगा. बता दें कि इस सीरीज के सभी मैच इसी समय पर खेले जाएंगे.
सीरीज के दो मैचों से बाहर हैं ये 4 बड़े खिलाड़ी
भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला हार्दिक पंड्या पहले दो मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ के पास बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का सुनहरा मौका है.
मुंबई के दोनों बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अपनी अपनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ताकि अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकें.
कंगारुओं के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्टिंग... वर्ल्ड कप से पहले सामने हैं ये 5 चैलेंज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









