
India Vs Australia: सिराज के आंसू, गाबा का ‘घमंड’, AUS में हुए सबसे बड़े उलटफेर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, जल्द रिलीज़
AajTak
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा ग्राउंड में हराया, जो कंगारुओं का किला था. टीम इंडिया के इसी ऐतिहासिक कारनामे पर अब एक डॉक्यूमेंट्री आ रही है, जो जनवरी में रिलीज़ होगी.
India Vs Australia: साल 2021 की शुरुआत में जब कोरोना की दूसरी लहर अपनी रफ्तार पकड़ रही थी, उस वक्त टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में एक इतिहास रचा था. पहले टेस्ट मैच में 36 रनों के स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पलटवार किया और 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया. इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये रही कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा ग्राउंड में हराया, जो कंगारुओं का किला था. टीम इंडिया के इसी ऐतिहासिक कारनामे पर अब एक डॉक्यूमेंट्री आ रही है, जो 14 जनवरी, 2022 को रिलीज़ होगी. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम A story of DownUnderdogs - India's Greatest Comeback है. सोनी स्पोर्ट्स की ओर से इस डॉक्यूमेंट्री को बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा किया है. कैसे पहले टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम एकजुट हुई और दूसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे के शतक के बाद भारतीय टीम में नया जोश आ गया. Presenting a story with Team India orchestrating moments never felt before in cricket, doing the impossible, conquering the Gabba Fortress.. A story of DownUnderdogs - India's Greatest Comeback. 14th January. Sony SIX, Sony TEN 3, Sony TEN 4#DownUnderdogs #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/mEyih2s5bg

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









