
India vs Australia: वर्ल्ड कप का फाइनल रिहर्सल, अब कहीं भी चूके तो टीम इंडिया पर पड़ेगा भारी
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज मोहाली में खेला जाना है. मैच शाम 7.00 बजे से शुरू होना है. अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है. टीम इंडिया के लिए अब किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाइश नहीं है...
India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है. उसकी तैयारियां भी जोरों पर करनी है. इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीमित ओवर्स (वनडे,टी20) की सीरीज भी खेलना है.
सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मैच आज (20 सितंबर) को ही मोहाली में खेला जाएगा. यह दोनों ही सीरीज टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप का फाइनल रिहर्सल रहने वाली है. इसमें खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज काफी अहम है.
रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम अब यहां से कोई भी गलती नहीं करना चाहेगी. यदि कोई गलती या चूक होती है, तो यह टीम इंडिया पर काफी भारी पड़ सकती है. एशिया कप तक भारतीय टीम एक्सपेरिमेंट के नाम पर कई गलतियां करती आई है. इसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा है. रिकॉर्ड 7 बार की चैम्पियन भारतीय टीम एशिया कप में इस बार फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी.
भारतीय टीम का एशिया कप में बुरा हाल
एशिया कप में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में दो मैच खेले और दोनों जीते थे. मगर सुपर-4 में आते ही टीम की हालत खराब हो गई. उसे पहले पाकिस्तान ने हराया. इसके बाद श्रीलंका ने भी करारी शिकस्त दी. यहां भारतीय टीम एकमात्र मैच जीत सकी, जिसमें अफगानिस्तान को हराया था. ऐसे में भारतीय टीम को यदि वर्ल्ड कप चैम्पियन बनना है, तो अब यहां से किसी भी तरह की गलती से बचना होगा.
एशिया कप में भारतीय टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









