
India vs Australia: टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानें दौरे का शेड्यूल
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार साल 2019 में भारत का दौरा किया था. तब टी20 एवं वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने नाम किया था.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस साल सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा कर सकती है. वेबसाइट Foxsports.com.au के हवाले से यह खबर निकल कर सामने आई है. इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकती है. टी20 विश्व कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होना है.
रिपोर्ट मे कहा गया है, 'ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के बाद सितंबर में भारत में तीन टी20 मैच खेलेगी. इसके बाद कंगारू टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ भी व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार 2019 में भारत का दौरा किया था. तब दो मैचों की टी20 की सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अपने नाम किया था. इसके अलावा उस दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेला था. वनडे सीरीज में भी मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 3-2 से मात दी.
अगले साल ऑस्ट्रेलिया को फरवरी और मार्च में चार टेस्ट मैचों के लिए भी भारत का दौरा करना है. भारत के आगामी कार्यक्रम की बात करें, तो रोहित ब्रिगेड को 9 से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद मेन इन ब्लू दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी.
आयरलैंड दौरे की समाप्ति भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हो जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांचवां और आखिरी टेस्ट भी खेलेगी जो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









