
India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया से घर में सीरीज हारे तो टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिर मंथन में डूबेगी टीम इंडिया
AajTak
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (23 सितंबर) नागपुर में टी20 मैच खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.00 बजे से होगा. फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. यदि ये दूसरा मैच भी हारते हैं, तो सीरीज भी गंवा देंगे. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले भारतीय मैनेजमेंट को अपनी कमियों पर काफी मंथन की जरूरत पड़ेगी...
India vs Australia: भारतीय टीम इन दिनों अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों के बीच आज (23 सितंबर) नागपुर में दूसरा टी20 मैच होना है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा. फिलहाल, पहला मैच हारकर भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है.
अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह एक अहम सीरीज है. इसमें और इससे पहले एशिया कप में भारतीय टीम में कई कमियां सामने आई हैं. यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच भी हारते हैं, तो यह सीरीज भी गंवा देंगे. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को अपनी कमियों पर काफी मंथन की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं पांच बातें, जिन पर मंथन जरूरी होगा...
ओपनिंग का सिरदर्द
भारतीय टीम के लिए परफेक्ट ओपनिंग जोड़ी को सेट करना भी एक बड़ा सिरदर्द है. चोट और सर्जरी के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली मैच में राहुल ने 35 बॉल पर 55 रनों की पारी खेली थी. मगर इससे पहले के मैचों में बड़ी टीमों के खिलाफ राहुल का बल्ला खामोश ही रहा है. यही वजह भी थी कि भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी.
जबकि एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित की गैरमौजूदगी में विराट कोहली ने ओपनिंग की थी और शतक जमाया था. ऐसे में फैन्स का मानना था कि कोहली को ओपनिंग ही करना चाहिए. अब टीम मैनेजमेंट को सोचना होगा कि क्या कोहली से ओपनिंग कराई जाए. यदि हां, तो राहुल या रोहित को मिडिल ऑर्डर में लाना होगा. या फिर राहुल को आराम देना होगा. जो भी हो, मगर मैनेजमेंट को कुछ बड़ा फैसला जरूर लेना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









