
India USA Plane Deal: 'कभी सोचा नहीं था...', भारत-अमेरिका की डील पर हर्षा भोगले का ट्वीट वायरल
AajTak
एयर इंडिया ने अमेरिकी कंपनी बोइंग और फ्रास की एयरबस केे साथ रिकॉर्डतोड़ डील की है. इस डील को लेकर पूरे दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस समझौते से अमेेरिका में 10 लाख लोगों को नौकरियां मिलेंगी. मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले का ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है.
एयर इंडिया ने मंगलवार (14 फरवरी) को अमेरिका की बोइंग और यूरोपीय कंपनी एयरबस के साथ 70 अरब डॉलर की डील की. इस डील के मुताबिक एयरइंडिया को आने वाले समय में लगभग 500 एयरक्राफ्ट हासिल होने जा रहे हैं. जहां फ्रांस की एयरबस से एयर इंडिया को 250 नए एयरक्राफ्ट मिलेंगे, वहीं बोइंग से उसने 220 विमानों का समझौता किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस डील का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय कंपनी के आदेश से अमेरिका में 10 लाख नौकरियां आएंगी. बाइडेन के बयान से पता चलता है कि भारत किस तरह दुनिया की एक बड़ी महाशक्ति बनने की ओर है. व्हाइट हाउस ने जो बाइडेन का एक बयान जारी करते हुए कहा, 'इस खरीद से 44 राज्यों में दस लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी और कई लोगों को को चार साल की कॉलेज की डिग्री की आवश्यकता नहीं होगी. यह घोषणा अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी की ताकत को भी दर्शाती है.'
इस डील को लेकर भारत की जय जयकार हो रही है और पूरी दुनिया भारत की बढ़ती हुई ताकत का लोहा मान रही है. मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, ' मैंने कल्पना नहीं की थी कि एक दिन ऐसा आएगा जब एक अमेरिकी राष्ट्रपति एक बयान जारी करेगा कि एक भारतीय कंपनी द्वारा दिए गए आदेश से अमेरिका के 44 राज्यों में दस लाख नौकरियां आएंगी.
I hadn't imagined a day would come when an American President would issue a statement that an order placed by an Indian company would lead to "one million American jobs over 44 states..."
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस डील के लिए भारत की खूब सराहना की है. बयान में कहा गया, 'अमेरिका मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है. मुझे आज एयर इंडिया और बोइंग के बीच एक ऐतिहासिक समझौते के तहत 200 से अधिक अमेरिकी निर्मित विमानों की खरीद की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है.'
पीएम मोदी ने की बाइडेन से बातचीत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









