
India Updated ODI Squad: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, दीपक चाहर- मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका दौरे से OUT, इस 'अनजान' खिलाड़ी की एंट्री
AajTak
Shami Chahar out from Team India: साउथ अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. दीपक चाहर वनडे सीरीज से हट गए हैं. वहीं मो. शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. टी20 सीरीज के बाद बाद टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है.
Deepak Chahar withdrawn, Mohd Shami ruled out: टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, टी20 सीरीज खत्म हो गई है. अब टीम इंडिया वनडे और उसके बाद टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया को इन दोनों ही सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज दीपक चाहर वनडे सीरीज से हट गए हैं. वहीं मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.
BCCI ने एक ट्ववीट कर पूरे मामले की जानकारी दी. BCCI ने बताया कि चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वो फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के कारण आगामी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. अब दीपक चाहर की जगह आकाश दीप में शामिल किया गया है. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी जिनकी टेस्ट सीरीज में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, उनको बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने खेलने की मंजूरी नहीं दी है. ऐसे में वर्ल्ड कप का यह स्टार गेंदबाज दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गया है.
17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में पहले वनडे खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज के के लिए टेस्ट टीम में शामिल होंगे. वह दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और इंटर-स्क्वाड गेम में हिस्सा लेंगे.
राहुल द्रविड़ की जगह सितांशु कोटक को जिम्मेदारी टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे, वहीं वो इंटर-स्क्वाड गेम और टेस्ट के लिए उनकी तैयारियों की देखरेख करेंगे.
वनडे टीम में टीम इंडिया को कोचिंग नया स्टाफ देगा. इसमें भारत ए टीम का कोचिंग स्टाफ शामिल है, इसमें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता और फील्डिंग कोच अजय रात्रा शामिल हैं. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीपभारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल 17 दिसंबर, पहला वनडे, जोहानिसबर्ग 19 दिसंबर, दूसरा वनडे, पोर्ट एलिजाबेथ 21 दिसंबर, तीसरा वनडे, पार्ल 26 से 30 दिसंबर, पहला टेस्ट, सेंचुरियन 3 से 7 जनवरी, दूसरा टेस्ट, जोहानिसबर्गभारत और साउथ अफ्रीका का ओवरऑल रिकॉर्ड (हेड टू हेड) कुल वनडे मैच: 91, भारत जीता: 38, साउथ अफ्रीका जीता: 50, अनिर्णित: 3 कुल टेस्ट मैच: 42, भारत जीता: 15, साउथ अफ्रीका जीता: 17, ड्रॉ: 10
भारत और साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड (साउथ अफ्रीका में जब मैच हुए)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








