
India U-19 Team in World Cup Final: 32 रन, 4 विकेट... फिर चली सचिन धास और उदय सहारन की आंधी, 9वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
AajTak
साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. उसने सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान अफ्रीका को ही 2 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारतीय टीम 9वीं बार फाइनल में पहुंची है.
India beat South Africa, U-19 World Cup Final: साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. उसने सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान अफ्रीका को ही 2 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारतीय टीम 9वीं बार फाइनल में पहुंची है.
यह सेमीफाइनल मंगलवार (6 फरवरी) को बेनोनी में खेला गया. मुकाबले में टॉस हारकर अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 245 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 32 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे.
सचिन और उदय ने मिलकर टीम को संभाला
मगर उसके बाद सचिन धास और कप्तान उदय सहारन ने पांचवें विकेट के लिए 187 गेंदों पर 171 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला. बदकिस्मती से सचिन शतक पूरा नहीं कर सके. छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए सचिन ने 95 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली.
इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 11 चौके जमाए. जबकि कप्तान सहारन ने 124 गेंदों पर 81 रनों की धांसू पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज ट्रिस्टन लूस ने 3 और क्वेना मफाका ने 2 विकेट लिए.
अफ्रीकी टीम को 244 रनों पर इस तरह रोका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









