
India Tour of West Indies: शिखर धवन का विंडीज दौरा है बड़ा... वनडे वर्ल्ड कप के लिए पेश करेंगे दावेदारी
AajTak
टीम इंडिया बुधवार को ही वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद पहुंच गई है. विंडीज दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है...
इंग्लैंड के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंच गई है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी 36 साल के शिखर धवन को सौंपी गई है. ऐसे में धवन के पास धमाल मचाने का मौका है.
शिखर धवन को टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलेगी. यह बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही स्पष्ट कर दी है. ऐसे में धवन के पास अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने का बड़ा मौका है.
Trinidad - WE ARE HERE! 👋😃#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/f855iUr9Lq
धवन टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं. साथ ही वेस्टइंडीज दौरे पर कमान भी उनके ही हाथों में होगी. ऐसे में वह ताबड़तोड़ पारियां खेलकर सेलेक्टर्स की नजरों में वर्ल्ड कप के लिए अभी से अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. सीरीज के तीनों वनडे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्विंस पार्क ओवल में खेले जाएंगे. इस मैदान पर धवन का रिकॉर्ड शानदार रहा है.
पोर्ट ऑफ स्पेन में धवन का बेहतर रिकॉर्ड
क्विंस पार्क ओवल (Queen's Park Oval, Port of Spain, Trinidad) में भारतीय ओपनर शिखर धवन के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है. वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं. इस मामले में वह विराट कोहली का ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे. धवन को कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीनों वनडे मुकाबलों में कुल मिलाकर 230 रन बनाने होंगे. वैसे ओवरऑल इस मैदान पर सबसे ज्यादा 1276 रन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही लीजेंड ब्रायन लारा के नाम है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









