
India Tour of West Indies: वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स का ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा... दहलीज पर आकर फेल हो चुके राहुल द्रविड़
AajTak
भारतीय टीम को जुलाई के पहले हफ्ते में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. यहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. मगर आज हम वेस्टइंडीज के एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जिसने क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. एक रिकॉर्ड तो अब तक किसी से नहीं टूट सका...
India Tour of West Indies: भारतीय खिलाड़ी इस साल 31 मार्च से 11 जून तक लगातार व्यस्त रहे. इस दौरान उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेला. मगर अब भारतीय टीम को एक महीने का ब्रेक मिला है, ताकि वो इस साल होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार रहे.
मगर इन दोनों बड़े टूर्नामेंट से पहले और एक महीने के ब्रेक के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. यह दौरा अगले महीने यानी जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा. भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.
एवर्टन वीक्स का ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा
दौरे का आगाज 12 जुलाई से होगा, जब दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. टेस्ट के बाद वनडे और फिर आखिर में टी20 सीरीज खेली जाएगी. बता दें कि टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा हमेशा से ही अपनी एक अलग छाप छोड़ता रहा है. मगर आज हम वेस्टइंडीज के एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जिसने क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं.
यह प्लेयर एवर्टन वीक्स थे. उन्होंने 1948 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो अब तक नहीं टूटा है. उन्होंने टेस्ट की लगातार पारियों में सर्वाधिक शतक (5) जमाए. यह रिकॉर्ड अब तक अटूट है. बड़ी बात है कि अब तक किसी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी तक नहीं की है.
द्रविड़ एक बार रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









