
India Tour Of Sri Lanka 2024: 12 दिन और 6 मैच... टीम इंडिया में होने जा रहा गंभीर युग का आगाज, जिम्बाब्वे के बाद अब श्रीलंका को धोने की बारी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था. ऐसे में बीसीसीआई ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया. गंभीर श्रीलंका दौरे के जरिए अपने कार्यकाल का आगाज करेंगे.
India Tour Of Sri Lanka 2024: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 42 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया. अब जिम्बाब्वे सीरीज की समाप्ति के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को आराम नहीं मिलने वाला है.
श्रीलंका के खिलाफ होंगे 6 मुकाबले
भारतीय टीम इसी महीने श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है, जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. यह दौरा टीम इंडिया के लिए काफी खास रहने वाला है. बता दें कि इसी दौरे के जरिए गौतम गंभीर बतौर हेड कोच अपने कार्यकाल का आगाज करेंगे. पिछले महीने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. उस टूर्नामेंट के साथ ही बतौर कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया. ऐसे में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया.
Straight from Harare! 📍 A special video message followed by the Fielding Medal 🏅 Ceremony! Class, Smiles & Generosity All Around! ☺️ Subhadeep Ghosh 🤝 T Dilip#TeamIndia | #ZIMvIND | @VVSLaxman281 | @rinkusingh235 pic.twitter.com/GBrtU85kUF
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे का आगाज 27 जुलाई को करेगी. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 12 दिनों में कुल मुकाबले खेलेगी. पहले भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 27, दूसरा टी20 28 और आखिरी टी20 मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे.
फिर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. पहला वनडे मुकाबला 2 अगस्त को होगा. फिर 4 और 7 अगस्त को बाकी के दो ओडीआई मैच होंगे. तीनों वनडे मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे. 50-50 ओवरों के ये एकदिवसीय मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









