
India Tour Of Sri Lanka 2024: कोहली-रोहित ने मानी गौतम गंभीर की बात... श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में लेंगे भाग!
AajTak
रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. कोहली-रोहित को लेकर पहले ये खबरें चल रही थीं कि दोनों खिलाड़ी आराम करेंगे. मगर अब ये दोनों ही दिग्गज श्रीलंका दौरे पर जाएंगे.
भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है. अब इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा का फैन्स को इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरुवार (18 जुलाई) को हो सकता है.
कोहली-रोहित ने मानी गंभीर की सलाह
श्रीलंका दौरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. कोहली-रोहित को लेकर पहले ये खबरें चल रही थीं कि दोनों खिलाड़ी आराम करेंगे. मगर अब दोनों ही दिग्गज इस दौरे पर जाएंगे. कोहली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को सूचित किया है कि वो गौतम गंभीर के अनुरोध पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. बता दें कि गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों से आग्रह किया था कि वो श्रीलंका दौरे पर जाएं. हालांकि बुमराह को जरूर इस दौरे के लिए रेस्ट दिया जाएगा.
विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में धांसू प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों पर 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनकी पहली फिफ्टी रही. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया.
सूर्यकुमार यादव करेंगे टी20 में कप्तानी!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









