
India Tour of Sri Lanka: भारतीय टीम की एक नई सीरीज का ऐलान... जानिए कब और किस देश का होगा दौरा
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को खिताब जीतने का मलाल रह गया है. मगर अब टीम अपने इस दुख को भूलकर आगे बढ़ चुकी है. फिलहाल भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है.
India Tour of Sri Lanka: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को खिताब जीतने का मलाल रह गया है. मगर अब टीम अपने इस दुख को भूलकर आगे बढ़ चुकी है. फिलहाल भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है.
इसके शुरुआती 3 मैचों में भारत 2-1 से आगे है. अब इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है. मगर इसी बीच भारतीय टीम की एक नई सीरीज का ऐलान हुआ है. यह सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगले साल जुलाई में होनी है.
जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (29 नवंबर) को ये बड़ा ऐलान किया है. इसके मुताबिक, भारतीय टीम जुलाई 2024 में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
इस सीरीज से ठीक पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी होगा. यानी इस बड़े टूर्नामेंट के बाद श्रीलंका दौरा होना है. साथ ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपना 2024 का इंटरनेशनल क्रिकेट का कैलेंडर जारी कर दिया है. श्रीलंकाई टीम अपने अगले साल की शुरुआत जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ होम सीरीज से करेगी.
वर्ल्ड कप के बाद होगी भारत-श्रीलंका सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









