
India Tour Of South Africa 2024: ऑस्ट्रेलिया से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, सामने आया शेड्यूल
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम नवंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ 4 टी20 मुकाबले खेलने होंगे. भारत का साउथ अफ्रीका दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के ठीक बाद और ऑस्ट्रेलिया टूर से ठीक पहले होने जा रहा है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भी भारतीय टीम को आराम नहीं मिलने वाला है. भारतीय टीम जुलाई के महीने में पहले जिम्बाब्वे और फिर श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इसके बाद उसे सितंबर में बांग्लादेश और अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं. अब भारतीय टीम से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है.
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल जारी
भारतीय टीम नवंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर भी जाएगी, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ 4 टी20 मुकाबले खेलने होंगे. भारत का साउथ अफ्रीका दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के ठीक बाद और ऑस्ट्रेलिया टूर से ठीक पहले होगा. बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से होनी है.
CSA AND BCCI ANNOUNCE UPCOMING SERIES Cricket South Africa (CSA) and the Board of Control for Cricket in India (BCCI) are delighted to confirm the scheduling of yet another thrilling KFC T20 International (T20I) series, which will see India traveling to South Africa in November… pic.twitter.com/6xn8AkpK51
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) की ओर से 21 जून (शुक्रवार) को टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा. इसके बाद टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी. फिर सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे. पिछले दौरे पर दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी.
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम का गणित बिगाड़ेगा ये नया शेड्यूल... पाकिस्तान से कैसे छीनेंगे चैम्पियंस ट्रॉफी?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








