
India Tour of South Africa: 'मुझे यकीन है...', विराट कोहली को लेकर अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस ने की बड़ी भविष्यवाणी
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला जैक्स कैलिस का मानना है कि दो मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का फॉर्म और दक्षिण अफ्रीकी पिचों की जानकारी भारत की सफलता के लिए अहम साबित होगी.
टीम इंडिया को मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे में 26 से 30 दिसंबर और 3-7 जनवरी तक क्रमशः सेंचुरियन और केपटाउन में दो टेस्ट मैच खेलने हैं, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे. दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला जैक्स कैलिस का मानना है कि दो मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का फॉर्म और दक्षिण अफ्रीकी पिचों की जानकारी भारत की सफलता के लिए अहम साबित होगी.
कैलिस ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘मुझे यकीन है कि वह दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. वह शानदार फॉर्म में हैं और भारत के लिए उनकी भूमिका अहम होगी. अगर टीम इंडिया को यहां जीतना है तो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा,’
कोहली ने पिछले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में 30 पारियों में 932 रन बनाए. वह मौजूदा चक्र में एक शतक और एक अर्धशतक बना चुके हैं. वहीं वनडे विश्व कप में 765 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे.
कैलिस ने कहा, ‘वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. दक्षिण अफ्रीका में खेल चुके हैं और काफी कामयाब रहे हैं, वह अपना अनुभव दूसरे खिलाड़ियों के साथ बांट सकते हैं,’
कोहली ने 29 टेस्ट शतकों में से दो दक्षिण अफ्रीका में बनाए हैं. उन्होंने अफ्रीकी धरती पर 51.35 की औसत से 719 रन बनाए. कैलिस ने कहा, ‘यह भारतीय टीम अच्छी है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को उसकी धरती पर हराना कठिन है.'
तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग भारतीय कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









