
India Tour of Bangladesh: रोहित शर्मा की चोट 'गंभीर', छोड़नी पड़ सकती है टेस्ट सीरीज, कौन करेगा कप्तानी?
AajTak
बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया इंजरी से जूझ रही है. कप्तान रोहित शर्मा समेत तीन प्लेयर तीसरे वनडे से बाहर हो चुके हैं. रोहित शर्मा के तो बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर होने की संभावना है. रोहित के बाहर होने पर ये देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कौन संभालता है.
बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया की टेंशन बढ़ चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा समेत तीन खिलाड़ी चोट के चलते अंतिम वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा का तो दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भाग लेना काफी मुश्किल है. ऐसे में वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज में भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं.
यदि रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर होते हैं तो सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि उनकी अनुपस्थिति में टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा?अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल को टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी मिल सकती है. बीसीसीआई ने भी जब टेस्ट टीम घोषित की थी तो उसने केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया था ऐसे में राहुल के कप्तानी संभालने की पूरी संभावना है. आपको याद दिला दें कि राहुल बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भी भारत की कप्तानी करने जा रहे हैं.
रोहित को अंगूठे में लगी थी चोट
बांग्लादेश की पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए रोहित के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके चलते वह ओपनिंग करने नहीं उतरे थे. हालांकि रोहित सातवां विकेट के गिरने के बाद ही जरूर मैदान पर उतरे. रोहित की सभी ने तारीफ की थी क्योंकि वह बाएं अंगूठे में काफी मोटी टेपिंग करके बैटिंग करने आए. रोहित ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को लगभग जीत दिला दी थी.
कुलदीप-चाहर भी हुए चोटिल
हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर कहा, 'हम कुछ चोटों से जूझ रहे हैं जो सही स्थिति नहीं है. कुलदीप, दीपक और रोहित निश्चित रूप से अगला गेम मिस करेंगे. कुलदीप सेन और दीपक सीरीज से बाहर हो गए हैं. रोहित निश्चित रूप से अगला गेम मिस करेंगे. वह वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और एक विशेषज्ञ से सलाह लेंगे. वह टेस्ट मैच के लिए वापस आएंगे या नहीं, मुझे यकीन नहीं है. कुछ कह नहीं सकते, लेकिन वे अगला मैच नहीं खेलेंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









