
India Tour of Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, जानें कब-कहां होंगे मैच
AajTak
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसका शेड्यूल 26 मार्च को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से होगा.
IND vs AUS Test Series Schedule: भारतीय टीम को इस साल नवंबर के महीन में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका शेड्यूल 26 मार्च (मंगलवार) को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा.
इसके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड में दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. एडिलेड टेस्ट मैच डे-नाइट होगा. फिर ब्रिस्बेन का गाबा मैदान दोनों देशों के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा. बॉक्सिंग-डे (26 दिसंबर) पर मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच शुरू होगा, वहीं पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.
The Countdown Begins. The world’s best are heading our way. The Border-Gavaskar Trophy and Women’s Ashes will headline a blockbuster summer of cricket! - https://t.co/uuA91nBhff pic.twitter.com/YIkBFLBcfq
ऑस्ट्रेलिया-भारत का टेस्ट कार्यक्रम: पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे-नाइट) तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी
देखा जाए तो 1991-92 के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जब पिछली बार ऐसा हुआ था, तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 के अंतर से हराया था. वैसे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली 4 टेस्ट सीरीज में हावी रही है. पिछली चारों ही सीरीज में भारतीय टीम ने कंगारुओं को हराया है. इसमें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की दो बैक-टू-बैक टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है. 2018-19 और 2020-21 दोनों ही मौकों पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था.
भारत से पहले PAK का सामना करेंगे कंगारू

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









