
India Today Conclave 2024: 'ये भी इंडिया के लिए...', पिता नेम सिंह ने ध्रुव जुरेल को किया 'रिटर्न सैल्यूट', जानें क्यों किया ऐसा
AajTak
India Today Conclave 2024: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ध्रुव जुरेल और सरफराज पहुंचे. दोनों ने इस दौरान हालिया इंग्लैंड सीरीज को लेकर बात की. वहीं इस दौरान ध्रुव के पिता नेम सिंह जुरेल ने अपने बेटे को सैल्यूट किया, यह देख विकेटकीपर बल्लेबाज भावुक हो गया.
Dhruv Jurel Father Nem Singh Jurel India Today Conclave 2024: इंग्लैंड सीरीज में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान जुरेल ने अपनी विकेटकीपिंग, धोनी संग उनकी तुलना और टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं पर भी बात की.
जुरेल ने कहा कि वह फिलहाल वर्ल्ड कप को लेकर किसी तरह का प्रेशर नहीं ले रहे हैं. जो होगा सो होगा. इस दौरान एक इमोशनल मोमेंट भी सामने आया, जब कॉन्क्लेव में मौजूद ध्रुव जुरेल के पिता नेम सिंह ने अपने बेटे को सैल्यूट किया. जुरेल के पिता भारतीय सेना में रह चुके हैं और 1999 के कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं.
दरअसल, ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा था. यह अर्धशतक जड़ते ही उन्होंने अपने पिता को सैल्यूट किया था. जुरेल का यह सैल्यूट सेलिब्रेशन तब खूब चर्चा में आया था. माना गया था कि जुरेल ने अपने पिता को सैल्यूट कर उस अर्धशतक का जश्न मनाया था. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव की दर्शकदीर्घा में जुरेल के पिता भी मौजूद थे, इस दौरान उनसे कहा गया कि बेटे ने तो आपको सैल्यूट कर दिया, लेकिन फौज (आर्मी) में सैल्यूट वापस करने का एक ट्रेडिशन भी होता है.
इस पर जुरेल के पिता ने बेहद सहजता से अपने बेटे ध्रुव जुरेल को रिटर्न सैल्यूट किया. जुरेल के पिता ने नेम सिंह ने इस दौरान कहा, 'मैं भी इंडियन आर्मी में था... और ये भी इंडिया के लिए खेल रहा है... तो मैं यह कर ही कर सकता हूं.' यह बात कहते ही उन्होंने अपने बेटे को सैल्यूट किया. इसके बाद जुरेल ने भी अपने पिता को सैल्यूट किया. इस पर जुरेल काफी इमोशनल हो गए.
🇮🇳🫡 pic.twitter.com/CxU9ngsGzf
धोनी संग विकेटकीपिंग पर क्या बोले धोनी हाल में सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल की तुलना धोनी से की थी. इस पर जुरेल ने कहा कि एक ही धोनी है जो रहेगा, धोनी सर लीजेंड हैं. मैं बस ध्रुव रहना चाहता हूं. यह उदीयमान क्रिकेटर एमएस धोनी को अपना आदर्श मानता है. आज भी जुरेल के वॉट्सऐप डिस्पले पिक्चर पर एमएस धोनी की तस्वीर है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








