
India team for Asia Cup 2023: भारतीय टीम का ऐलान आज! एशिया कप में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है एंट्री
AajTak
एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा. एशिया कप के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अब BCCI भी आज (15 अगस्त) को अपनी टीम का ऐलान कर सकता है.
India team for Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. मगर इससे पहले टीम को एशिया कप 2023 में भी खेलना है. एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा.
एशिया कप के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी आज (15 अगस्त) को अपनी टीम का ऐलान कर सकता है. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने वाली है.
भारत-पाकिस्तान मैच 2 सितंबर को
इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर एशिया कप होना है. एशिया कप के मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. भारतीय टीम अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी.
इसके बाद भारतीय दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी. एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं. यदि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेलेगी. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हो रहा है. ऐसे में इतने मैच खेलना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के लिए अच्छा ही होगा.
एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









