
India T20I Schedule till T20 World Cup 2026: अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में भारतीय टीम...जानिए 2 साल में कितनी सीरीज और मैच खेलेंगे
AajTak
India T20I Schedule till T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने पिछले महीने 29 जून को ही दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. अब अगला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च 2026 में खेला जाना है.
India T20I Schedule till T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले ही महीने यानी जून 2024 में इतिहास रचा है. टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को हुआ था, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था.
इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इस बार चैम्पियन बनते ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.
2026 में होगा अगला टी20 वर्ल्ड कप
यानी साफ है कि अब भारतीय टीम अगला टी20 वर्ल्ड कप इन तीनों स्टार खिलाड़ियों के बगैर ही खेलेगी. साथ ही भारतीय सेलेक्शन कमेटी को नए कप्तान की भी तलाश करनी होगी, जिसकी रेस में हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत सबसे आगे दिख रहे हैं.
मगर फैन्स को बता दें कि भारतीय टीम अपने अगले टी20 वर्ल्ड कप खिताब को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है. यह अगला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च 2026 में खेला जाना है. फिलहाल, भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है, यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है.
अगले वर्ल्ड कप से पहले 34 टी20 खेलना है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









