
India T20 World Cup 2024 Team Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्ट में होते धराशायी ये भारतीय खिलाड़ी, IPL में हुए फुस्स...लिस्ट में रोहित, पंड्या, दुबे शामिल
AajTak
IPL Players India T20 World cup 2024 team: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया, लेकिन इस टीम में आते ही IPL के कई स्टार खिलाड़ी गर्दिश में दिख रहे हैं. इस लिस्ट में रोहित, पंड्या, दुबे, जडेजा समेत कुछ स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
India T20 World Cup 2024 Squad Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 30 अप्रैल को हुआ. इसमें 15 सदस्य चुने गए. टीम सेलेक्शन के बाद से आईपीएल के 2 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन इन मैचों में वर्ल्ड कप के लिए चुने गए कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इस लिस्ट में टी-20 वर्ल्ड कप के कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या तक शामिल हैं.
मसलन 30 अप्रैल की बात करें, जिस दिन भारतीय टीम की घोषणा हुई. उस दिन लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच था. इस मैच को लखनऊ ने 4 विकेट से 4 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया. मैच में पहले खेलते हुए मुंबई ने 144 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में मुंबई की टीम से वर्ल्ड कप टीम में शामिल रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह हिस्सा थे.
रोहित इस मैच में महज 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर आउट हो गए. वहीं सूर्यकुमार भी 6 गेंदों पर 10 रन जड़ने के बाद स्टोइनिस की गेंद पर आउट हो गए. हार्दिक पंड्या का तो क्या ही कहना, वह तो इस मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए. जसप्रीत बुमराह को विकेट नहीं मिला, पर उन्होंने अपने 4 ओवर्स में महज 17 रन दिए. लखनऊ सुपर जायंट्स से कोई भी खिलाड़ी टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं हुआ है.
अब बात करते हैं 1 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की. इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल चेन्नई की ओर शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा तो पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह शामिल थे. ये तीनों ही इस मैच में फ्लॉप हुए. शिवम दुबे जहां इस मैच में 0 पर आउट हुए तो 'थलपति' रवींद्र जडेजा भी महज 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए. वहीं इस मैच में खेलने उतरे अर्शदीप सिंह की जमकर धुनाई हुई, उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर्स में 52 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया. यह भी पढ़ें: IPL 2024 Orange Cap Virat Kohli: धोनी के धुरंधर ने कोहली को पछाड़ा... ऑरेंज कैप की रेस में निकले आगे
ऐसे में टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने निराश किया है, लेकिन उम्मीद है कि आईपीएल के आने वाले मैचों में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधरेगा.
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद आईपीएल में बल्ले से प्रदर्शन रोहित शर्मा- 4(5) सूर्यकुमार यादव- 10(6) हार्दिक पंड्या- 0(1) शिवम दुबे - 0(2) रवींद्र जडेजा- 2(4)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









