
India T20 World Cup 2024 squad: टीम इंडिया से केएल राहुल का कटा पत्ता, 89 के एवरेज वाले रिंकू सिंह कैसे चूके? शुभमन गिल भी हुए मायूस
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान हुआ, 4 रिजर्व खिलाड़ियों को जगह दी गई है. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि केएल राहुल को मौका नहीं मिला. वहीं टी20 इंटरनेशनल में शानदार एवरेज वाले रिंकू सिंह रिजर्व में शामिल हैं. शुभमन गिल भी मुख्य टीम में नहीं हैं. इसकी वजह क्या है, आइए आपको बताते हैं.
T20 World Cup 2024 Squads Analysis: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है, वहीं उनके डिप्टी हार्दिक पंड्या हैं. टीम में केएल राहुल को मौका नहीं मिला. शुभमन गिल और रिंकू सिंह को रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है. केएल राहुल के टीम में ना होने की बड़ी वजह संभवत: उनकी आईपीएल में धीमी बल्लेबाजी रही. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेक्रेटरी जय शाह की अध्यक्षता में टीम का ऐलान मंगलवार को हुआ.
रिंकू सिंह मेन स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए, इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि उनको आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. वहीं, रिंकू को अगर आईपीएल में और मैच मिलते तो वह ज्यादा उभरकर सामने आ पाते.
शुभमन गिल भी आईपीएल 2023 वाला फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए. उनको गुजरात टाइटन्स की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन वह इस बार वह पिछली बार की तरह बल्लेबाजी नहीं कर पाए.
एक बात तय है कि भारतीय टीम में आईपीएल का प्रदर्शन की झलक दिखी है, इसको युजवेंद्र चहल की वापसी से समझ सकते हैं. चहल ने आईपीएल में अब तक 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ टीम में क्यों नहीं चुने गए, यह भी सवाल है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 9 मैचों में 149.49 की स्ट्राइक-रेट से 447 रन बनाए हैं. संभवत: वह ओपनर्स लड़ाई में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा से पिछड़ गए.
अब आपको बताते हैं, आखिर केएल राहुल, शुभमन गिल और इन तीन खिलाड़ियों को मौका क्यों नहीं मिला.
रिंकू सिंह कैसे चूक वर्ल्ड कप का टिकट रिंकू सिंह वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं, मेन खिलाड़ी के तौर पर नहीं. रिंकू सिंह ने इस आईपीएल में अब तक 9 मैच खेले हैं, जहां उनके नाम महज 123 रन हैं. इस दौरान उनका एवरेज 20.50 और स्ट्राइक रेट 150.00 है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









